कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ दो और सीमा चौकी बंद की
22-Jun-2025 05:53 PM 2736
नोम पेन्ह/बैंकॉक, 22 जून (संवाददाता) कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने रविवार को कहा कि थाईलैंड के साथ दो और सीमा चौकियों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों आसियान सदस्य देशों के बीच कुछ समय से सीमा विवाद चल रहा है। श्री मानेट ने कहा कि थाई सेना ने शनिवार रात कंबोडिया के ओद्दार मीन्चे प्रांत के गवर्नर को रविवार से चौब कोरकी सीमा चौकी बंद करने के अपने एकतरफा निर्णय की जानकारी दी। श्री मानेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा “मैं गवर्नर से सहमत हूं कि हम उस सीमा चौकी को भी स्थायी रूप से बंद कर देंगे। मैंने गवर्नर को थाई पक्ष को यह भी सूचित करने का निर्देश दिया कि कंबोडिया ने आज से चौब कोरकी सीमा चौकी के साथ-साथ चोआम में एक और सीमा चौकी को भी बंद करने का निर्णय लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^