कंगना व विक्रमादित्य के बीच जुबानी जंग तेज
13-Apr-2024 08:52 PM 2801
शिमला, 13 अप्रैल (संवाददाता) देश भर में 19 अप्रैल से लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव होने जा रहा है। चुनाव प्रचार में मुद्दों की राजनीति से ज्यादा व्यक्तिगत कटाक्ष से सियासत का चुनावी माहौल गर्म हो चुका है। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार के दौरान मनाली में कंगना रनौत ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ‘छोटा पप्पू’ और ‘पलटूबाज’ कहा है। इससे पहले कंगना ने दावा किया था कि श्री विक्रमादित्य दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का चक्कर काट रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^