कन्हैयाला हत्याकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
01-Jul-2022 04:28 PM 1485
उदयपुर 01 जुलाई (AGENCY) राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार के अनुसार इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर वारदात के लिए साजिश रचने का आरोप है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी आसिफ और मोहसिन को अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज एवं गौस मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था और दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) कर रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^