कपास उत्पादक किसानों के लिए धार का पीएम मित्रा पार्क खोलेगा समृद्धि के द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Sep-2025 12:00 AM 720

मध्यप्रदेश लंबे समय से कपास उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। प्रदेश के लगभग 18 जिलों की धरती कपास की फसल से लहलहाती है। करीब 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हर साल लगभग 24 लाख टन कपास पैदा होता है। इतना ही नहीं, देश में जितना ऑर्गेनिक कॉटन पैदा होता है, उसका लगभग 40 प्रतिशत अकेले मध्यप्रदेश से आता है। यही वजह है कि वस्त्र उद्योग के लिए मध्यप्रदेश सबसे उपयुक्त गंतव्य साबित हुआ है और धार का पीएम मित्रा पार्क इसी प्राकृतिक सामर्थ्य का परिणाम है।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^