कराची में आत्मघाती हमला, पांच जपानी नागरिक बाल-बाल बचे
19-Apr-2024 04:21 PM 4114
कराची, 19 अप्रैल (संवाददाता) पाकिस्तान के कराची शहर के लांधी इलाके में जापानी नागरिकों को ले जा रही गाड़ी पर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में पांच जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में वाहन चालक और सिक्योरिटी गार्ड की घायल हुए हैं। जापानी नागरिकों की गाड़ी में आज हुए हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सभी जापानी नागरिक सुरक्षित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^