करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया -रणवीर के फर्स्ट लुक टेस्ट की फोटो शेयर की
01-Jul-2023 06:12 PM 3310
मुंबई, 01 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया -रणवीर के फर्स्ट लुक टेस्ट की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, फिल्म के लिए हमारा पहला लुक टेस्ट! जब हम रॉकी और रानी के लिए लुक्स लॉक कर रहे थे। करण जौहर ने फोटो में मनीष मल्होत्रा और कॉस्टयूम डिजाइनर एका लखानी को भी टैग किया। इस फोटो में आलिया रेड ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक्सेसरीज के तौर पर काली बिंदी लगाई है और गोल्डन ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं रणवीर प्रिंटेड रेड शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ने कानों में बालियां पहनी हैं।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^