करनाल में भव्य तिरंगा यात्रा, खट्टर ने की अगुवाई
14-Aug-2023 06:55 PM 7645
चंडीगढ़, 14 अगस्त (संवाददाता) हरियाणा में यहां शहर के बीचों-बीच सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसकी अगुवाई राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। यात्रा शुरू होने से पूर्व श्री खट्टर ने कहा कि आजादी बहुत संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। देश के अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, तब आजादी मिली है। हम सभी आजादी को कायम रखने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा, “ हमें देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए और देश के लिए जीना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने देश के टुकड़े कर दिए, जिसकी त्रासदी अनेक लोगों को झेलनी पड़ी। उन्होंने समस्त करनाल और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^