कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट
08-Aug-2024 12:00 AM 542

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कर्नाटक के बेंगलुरु राजभवन में राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत से भेंट की। राज्यपाल श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प हार और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री गहलोत को पुष्प-गुच्छ भेंट किया और अनौपचारिक चर्चा की।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^