कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अक्टूबर में जन शिकायत निवारण में रहा शीर्ष पर
09-Nov-2023 08:22 PM 2088
नयी दिल्ली, 09 नवंबर (संवाददाता) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस वर्ष अक्टूबर में सबसे अधिक कुल 12820 जन शिकायतों का निपटारा कर इस मामले में केंद्र सरकार के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों में रहा। इस माह के दौरान विभाग को 10363 जन शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की गुरुवार को जारी 18वीं मासिक रिपोर्ट के अनुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अक्टूबर में समूह-ए (500 से अधिक शिकायतें) के भीतर शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विभागों में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^