कृषि विकास दर बढ़ाने में कृषक उत्पादक संगठनों की होगी अहम भूमिकाः योगी
23-Dec-2022 08:11 PM 4651
लखनऊ, 23 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ाना है तो कृषि विकास की दर को वर्तमान दर से दोगुना करना होगा जिसमें कृषक उत्पादन संगठनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती के मौके पर श्री योगी ने किसानो को संबोधित करते हुये कहा कि देश की आबादी का 16 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है तो 11 प्रतिशत कृषि भूमि है। यह देश में सबसे उर्वरा भूमि है। सबसे अच्छा जल संसाधन भी हमारे पास है। पूरे देश के कुल खाद्यान्न का 20 फीसदी उत्तर प्रदेश से आता है। अगर हम अपने संसाधनों का सही नियोजन कर लें तो हम इसे और आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की भूमिका अहम होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^