कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का षष्ठम् दीक्षान्त समारोह 15 मई को होगा
12-May-2024 05:15 PM 6799
जयपुर 12 मई (संवाददाता) राजस्थान में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का षष्ठम् दीक्षांत समारोह 15 मई को आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल कलराज मिश्र दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री प्रो बलदेव सिंह ढिल्लों विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है और इसके तहत रविवार को कुलपति डॉ बलराज सिंह ने महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^