कृष्ण बलराम मंदिर का 12वां पाटोत्सव हुआ सम्पन्न
14-May-2024 07:59 PM 4638
जयपुर 14 मई (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा में स्थित श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर के 12वें पाटोत्सव का मंगलवार को महा अभिषेक के साथ समापन हो गया। पाटोत्सव के अंतिम दिन मयूर अलंकार से सजे भगवान कृष्ण बलराम का महाअभिषेक किया गया। मंदिर में पांच दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव पाटोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हज़ारों भक्त रोज़ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। पाटोत्सव मे भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और साथ ही फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस अवसर पर मंदिर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें भजन संध्या, शिशुपाल वध नाटक का मंचन आदि शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^