कश्मीर घाटी में तापमान में सुधार, श्रीनगर में पारा शून्य से 4.7 डिग्री नीचे
11-Feb-2024 02:30 PM 4479
श्रीनगर, 11 फरवरी (संवाददाता) कश्मीर घाटी में तापमान में सुधार होने के बावजूद यह हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है तथा राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री सुधार हुआ और यह पिछले दिन के शून्य से कम 4.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में दिन के तापमान में सुधार हुआ और पिछले दिन तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से कम 8.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कुपवाड़ा का तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि पिछले दिन का तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^