कश्मीर: जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान
07-Mar-2022 10:37 PM 1700
श्रीनगर, 07 मार्च (AGENCY) कश्मीर में सोमवार को एक सैनिक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। रक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। यह घटना दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना के काउंटर इंसर्जेंसी डिवीजन के मुख्यालय के अंदर दोपहर के लगभग साढ़े तीन बजे हुई। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, '34 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के सिपाही मोहित ने ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान अवंतीपोरा में स्थित विक्टर फोर्स मुख्यालय में कथित तौर पर अपने बंदूक से खुद को गोली मार ली।' हालांकि यह अभी भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। उल्लेखनीय है कि जब से घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में तेजी आई है, तब से कई जवानों ने या तो खुद अपनी जान ले ली है या किसी सहकर्मी द्वारा मारे गए हैं। ज्यादातर समय में ऐसी घटनाओं के पीछे तनाव का अधिक मात्रा में होना बताया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^