कश्मीर: कोविड के बढ़ते प्रसार के बीच चार तहसीलों में प्रतिबंध
27-Jan-2022 11:13 PM 1786
श्रीनगर, 27 जनवरी (AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच अनंतनाग जिले में अधिकारियों ने गुरुवार को चार तहसीलों के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया। जिलाधिकारी डॉ पीयुष सिंह ने दक्षिण कश्मीर के सिरहामा, के कलां, खिराम, मरहामा और रानीपोरा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया गया। इन क्षेत्रों के लोगों को अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अधिकारियों से कहा कि इन क्षेत्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^