कश्मीर में बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद
31-Jul-2023 02:37 PM 2317
श्रीनगर, 31 जुलाई (संवाददाता) जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु बरामद किया गया है जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सड़क पर यातायात रोक दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वस्तु उत्तरी कश्मीर के ज़ंगम पट्टन इलाके में एक फ्लाईओवर पर पड़ी थी। इसका पता लगने के बाद सड़क पर यातायात निलंबित कर दिया गया और सुरक्षा बलों ने वस्तु के चारों ओर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^