कश्मीर में पंजाब के दो निवासी नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार
29-Sep-2023 02:52 PM 7948
श्रीनगर, 29 सितंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कुलगाम जिले में पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक काजीगुंड थाने की टीम ने गश्त के दौरान दो लोगों को सामान का थैला लेकर संदिग्ध हालत में घूमते देखा और उन्हें रोका। दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके सामान की जांच के दौरान, उनके पास से 19 किलोग्राम पोस्ता भूसे जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। दोनों की पहचान पंजाब के शैरीवाला लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह और वलीपोर खुराद लुधियाना, पंजाब के हरविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि काजीगुंड पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^