कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी
05-Dec-2023 12:41 PM 7789
श्रीनगर, 05 दिसंबर (संवाददाता) मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है और पहलगाम में तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर -4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात दर्ज किए गए 0.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह मौसम की इस अवधि में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह पिछली रात दर्ज किए गए -2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह अभी भी उत्तरी कश्मीर में घास के मैदानों की घाटी के लिए सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में पिछली रात दर्ज किए गए 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह सीमावर्ती उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य से -0.3 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में मौसम 10 दिसंबर तक लगभग ऐसा ही रहेगा और 11 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^