कटनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: शिवराज
11-Jul-2022 09:03 PM 7547
कटनी, 11 जुलाई (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कटनी के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री चौहान यहां नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित तथा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड़ शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कटनी में अनेक विकास कार्य किए हैं। कुछ और बातें हमारे ध्यान में लाई गई हैं। हम आश्वस्त करते हैं कि कटनी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप निकाय चुनाव में कमल के फूल का बटन दबाएं, भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं तथा विकास की चिंता हम पर छोड़ दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^