कीमती धातुओं की चमक लौटी
20-Sep-2021 11:50 PM 4351
मुंबई 20 सितंबर (AGENCY) वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले दिनों भारी गिरावट झेल चुकी कीमती धातुओं की चमक सोमवार को लौट आई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत की तेजी लेकर 1758.76 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा भी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1753.10 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.15 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22.36 डॉलर प्रति औंस बोली गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^