केजरीवाल के जायज सवाल पर बौखलाई भाजपा : संजय
11-May-2024 11:20 PM 3617
नयी दिल्ली, 11 मई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नियम बनाया है कि 75 साल की उम्र होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता रिटायर हो जाएंगे उन्हें देश को बताना चाहिए कि वह अपना बनाया नियम खुद पर लागू क्यों नहीं करेंगे? श्री सिंह ने शनिवार को कहा कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से बहुत ही जायज सवाल पूछा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपनी पार्टी के नेताओं के लिए सिद्धांत और नियम बनाए हैं। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा में 75 साल की उम्र होने के बाद किसी को चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है और वो रिटायर हो जाएगा। इसी फार्मूले के तहत उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को किनारे कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा के बहुत सारे सांसदों का टिकट भी काट दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^