केजरीवाल के जितना ही अन्य राज्यों के लोगों का है दिल्ली पर अधिकार: योगी
10-Jan-2025 11:33 PM 2752
महाकुंभनगर,10 जनवरी (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का है उतना ही अन्य राज्यों से आए हुए लोगों का भी है। श्री योगी ने एक निजी चैनल पर कहा कि दूसरे राज्य के नागरिक को दिल्ली का मतदाता बनने का अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में सरकार की भी किसी प्रकार की सेवा से जुड़ा है तो उसे मतदाता बनने का अधिकार है। इसके अलावा दिल्ली के निर्माण में लगे श्रमिक वर्ग हो, व्यवसायी, राजनेता या अन्य प्रोफेशनल सभी का दिल्ली पर उतना ही अधिकार है जितना अरविंद केजरीवाल का है। मतदाता बनाने काम चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से होता है इसमें किसी सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। केजरीवाल ने संवैधानिक संस्था पर प्रश्न उठाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^