केजरीवाल को जमानत देने का उच्चत्तम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य-गहलोत
10-May-2024 08:16 PM 8103
जयपुर 10 मई (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चत्तम न्यायालय के फैसले को स्वागत योग्य बताया है। श्री गहलोत ने श्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि श्री केजरीवाल को जमानत देने का उच्चत्तम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए श्री संजय राउत, श्री संजय सिंह समेत तमाम राजनीतिक लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल सके और उनका काफी समय जेल में व्यर्थ हुआ। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उच्चत्तम न्यायालय का फैसला चुनाव में लेवल प्लेयिंग फील्ड देने वाला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उच्चत्तम न्यायालय में जाकर अपना पक्ष रखना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उच्चत्तम न्यायालय से श्री केजरीवाल को मिली राहत का स्वागत किया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^