केजरीवाल ने सरमा को अपने घर चाय व दोपहर के भोजन पर किया आमंत्रित
02-Apr-2023 10:14 PM 4963
गुवाहाटी 02 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली में अपने आवास पर चाय और दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। श्री केजरीवाल ने आज यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री को यह न्यौता दिया। श्री सरमा ने विधानसभा के बाहर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने पर श्री केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी थी। उन्होंने श्री सरमा की धमकियों की निंदा और उनके व्यवहार की आलोचना की तथा उन्होंने गुवाहाटी पहुंचने पर उनके सत्कार के लिए असम के लोगों के आतिथ्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां एक संकल्प सभा में कहा कि अगर असम में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आती है तो सभी युवाओं रोजगार और मुफ्त बिजली देने का वादा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने सात साल में दिल्ली को बदल दिया और जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम में गंदी राजनीति कर रही हैं। उन्होंने राज्य में आप की सरकार बनने पर एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से जल पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली नीतियां लागू की हैं और यहां सत्ता में आने ऐसा करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में 12 लाख से अधिक लोगों और पंजाब में 28 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^