केंद्र सरकार जनता से ले रही हार का बदला : कांग्रेस
10-Nov-2023 06:41 PM 6577
शिमला, 10 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल में आपदा से प्रभावित लोगों को कितनी राहत मिल पाई है, इस पर बात करने के बजाए कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी में आपदा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रदेश में हुई हार का बदला जनता से ले रही है। इस वजह से अतिरिक्त मदद नहीं दी जा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ। कांग्रेस सरकार पहले दिन से लोगों को मदद कर रही है। लेकिन भाजपा राजनीति करने में लगी हुई है। हिमाचल में भाजपा की करारी हार हुई है, जिसके बाद केंद्र मदद न करके लोगों में आक्रोश पैदा कर लोकसभा चुनावों में फायदा उठाना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। सरकार हर संभव सहायता देने का काम कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^