केंद्र सरकार से जल संरक्षण और सिंचाई योजनाओं के लिए मिलेगा भरपूर सहयोग :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
28-Jun-2024 12:00 AM 709

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत नर्मदा नियंत्रण मंडल की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा जी के प्रमुख घाटों पर जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में सिंचाई के साधनों के विस्तार का कार्य निरंतर हो। केंद्र सरकार से ऐसे कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, राज्य मंत्री द्वय श्री वी. सोमन्ना और श्री राजभूषण चौधरी से जल संरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है। मध्यप्रदेश के हितों के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रदेश के दो बड़े नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती काली सिंध परियोजना के क्रियान्वयन के विषयों पर भी निर्णायक बातचीत हुई है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^