केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
28-Dec-2023 11:35 PM 7028
जालंधर, 28 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को पंजाब के जालंधर जिले में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने को कहा ताकि कोई भी योग्य लाभपात्री जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को दी जा रही सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशासन द्वारा योजनाओं को उचित ढंग से लागू करने और योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने पर संतोष व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^