केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वैदिक घड़ी का अवलोकन
02-Dec-2024 12:00 AM 618

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने उज्जैन प्रवास के दौरान रविवार शाम को आचार्य वराहमिहिर वेधशाला, जंतर मंतर स्थित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को वैदिक घड़ी की गणना का साहित्य भी भेंट किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^