केरल में कोरोना के 2407 नए मामले, 11 की मौत
25-Dec-2021 08:15 PM 6841
तिरुवनंतपुरम 25 दिसंबर(AGENCY) केरल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2407 नए मामले सामने आये और 11 लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया कि इस दौरान 3377 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। आज राज्य में कोविड-19 के कारण 11 लोगों की मौत हुई। वहीं अपीय आधार पर 104 लोगों की मौतों को कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में जोड़ा गया। इसके बाद राज्यभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 46,318 हो गयी है। पिछले 24 घंटो में 44,754 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में 1,24,904 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1,21,046 लोगों को घर में तथा 3858 लोगों को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। राज्य में आज कोरोना से संक्रमित 163 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^