केरल उपचुनाव: रिकॉर्ड मतों से जीते चांडी उम्मेन
08-Sep-2023 04:42 PM 1714
कोट्टायम 08 सितंबर (संवाददाता) केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार चांडी उम्मेन ने पुथिपल्ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। श्री चांडी उम्मेन ने अपने प्रतिद्वंदी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) उम्मीदवार जैक सी थॉमस को 37,719 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। श्री चांडी उम्मेन ने पुथिपल्ली विधानसभा सीट पर अपने पिता एवं राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रहे उम्मेन चांडी द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 80,144 मत हासिल किए। वहीं श्री थॉमस को 42,425 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार जी. लिजिन लाल को 6,558 वोट मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^