केरल, तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
05-Jul-2023 08:54 PM 8483
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायणन भट्टी को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की। शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक बयान में दोनों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश करने के फैसले से संबंधी जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनाने के लिए सिफारिश करने संबंधी फैसला मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की कॉलेजियम की बुधवार को (पांच जुलाई 2023) हुई बैठक में लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^