केसी त्यागी ने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
01-Sep-2024 05:04 PM 6360
पटना 01 सितंबर (संवाददाता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता के. सी. त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। श्री त्यागी ने पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को लिखे पत्र में उनसे जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वे अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। श्री त्यागी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जदयू ने उन्हें पदमुक्त कर दिया और उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^