खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र मामला: दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
21-Nov-2023 11:50 PM 2917
नयी दिल्ली, 21 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट बस टर्मिनल पर खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने दावा किया कि आरोपी की पहचान मलक सिंह उर्फ ​​​​मलिक के रूप में हुई है, जिसे 27 सितंबर को प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के निर्देश पर कश्मीरी गेट बस टर्मिनल पर कई खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्रों को चित्रित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^