खांडू ने नव निर्मित बिचोम जिले का किया उद्घाटन
07-Mar-2024 11:45 PM 1599
ईटानगर, 07 मार्च (संवाददाता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में नफरा में एक समारोह में नवगठित बिचोम जिले का उद्घाटन किया। यह पश्चिमी कामेंग और पूर्वी कामेंग जिलों से बना है। इस नये जिले के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई। राज्य विधानसभा ने पिछले आठ फरवरी को केई पन्योर के साथ बिचोम जिले के निर्माण के लिए अरुणाचल प्रदेश (जिलों का पुनर्गठन) (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^