खडगे ने मध्य प्रदेश में बच्चों की मृत्यु पर जताया शोक
04-Aug-2024 11:51 PM 6257
नयी दिल्ली 04 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मध्य प्रदेश के सागर में दीवार ढहने से 09 बच्चों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों कर प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री खडगे ने रविवार को कहा, "मध्य प्रदेश के सागर में भारी बारिश से दीवार गिरने के कारण 09 बच्चों की मृत्यु का समाचार बेहद हृदयविदारक है। कई लोग घायल भी हुए हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है।" उन्होंने कहा, "सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि त्वरित मुआवज़ा दिया जाए और भारी बारिश तथा ख़राब मौसम से ऐसी घटनाएँ आगे ना हो, उसके लिए उचित कदम उठाए जाए। ऐसी लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^