खडगे-राहुल ने स्थापना दिवस पर दी उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं
09-Nov-2023 01:30 PM 3843
नयी दिल्ली, 09 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी और कामना की है कि अद्वितीय प्राकृतिक संपदा से भरपूर इस राज्य का हर नागरिक देश के विकास में सहभागी बने। श्री खडगे ने कहा “उत्तराखंड की अद्वितीय प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य पूरे विश्व में प्रख्यात है। हिमालय की गोद में बसा ये राज्य और यहाँ की सभ्यता भारत को और भी ख़ूबसूरत बनाती है। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर यही कामना है कि राज्य का हर व्यक्ति भारत के विकास का सहभागी बनें और ख़ुशहाल रहे।” श्री गांधी ने कहा “प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत सभ्यता से संपन्न, देवभूमि उत्तराखंड भारत की विविधता का अभिन्न अंग है। उत्तराखंड स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^