खड़गे और राहुल का संदेश जनता में ले जाकर फासीवादी ताकतों को देना है जवाब-गहलोत
23-Sep-2023 09:32 PM 7571
जयपुर, 23 सितम्बर (संवाददाता) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फासीवादी ताकतों को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश लेकर जनता के बीच जाकर इन ताकतों को जवाब देना चाहिये। श्री गहलोत शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के नये भवन के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फासीवादी ताकतें देश के लिए खतरनाक है। यह जनता को समझने और समझाना होगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का पूरा परिवार एक साथ बैठा है तथा देश में फासीवादी ताकतों का मुकाबला करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश में इण्डिया गठबंधन बना है तब से एनडीए की नींव हिल गई है और उसके नेता बौखला गए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^