खड़गे को मारने की धमकी दुर्भाग्यपूर्ण-गहलोत
06-May-2023 11:28 PM 6549
जयपुर 06 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि व्यक्ति की इस तरह की हिम्मत तब होती है जब उसे एहसास होता है कि उसे बचा लिया जायेगा। श्री गहलोत ने आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारो से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में जो हालात बने हुए हैं और पता नहीं देश किस दिशा में जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और आलोचनाओं को सहन नहीं किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^