खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, एक सैनिक की मौत
10-Sep-2023 09:35 AM 8712
इस्लामाबाद, 10 सितंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है। पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में चलाये गये अभियान के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद के खात्मे के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सैनिकों के ऐसे बलिदान देश के संकल्प को और मजबूत करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^