खंडवा जिले की चारों विधानसभाओं पर भाजपा का कब्ज़ा
03-Dec-2023 08:57 PM 8389
खंडवा, 03 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है और सभी सीटों पर अपना कब्ज़ा बरक़रार रखा है। यहां सबसे बड़ी जीत हरसूद विधानसभा क्षेत्र से मंत्री विजय शाह की रही, जो यहां से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए है। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को साठ हज़ार वोटों के बहुत बड़े अंतर से पराजित किया। इसी तरह खंडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कंचन तनवे ने कांग्रेस के कुन्दन मालवीय को 37 हज़ार 930 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। यहां भाजपा ने अपने तीन बार से विधायक रहे देवेन्द्र वर्मा का टिकट काटकर कंचन तनवे को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो हाल ही में खुद के दम पर जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई थी। पार्टी का आंकलन था कि तीन बार के विधायक रहे देवेन्द्र वर्मा के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए यहां उसना फेरबदल कर नया चेहरा दिया जिसका लाभ भी भाजपा को मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^