खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने चांदनी चौक में निकाली तिरंगा यात्रा
19-May-2025 09:10 PM 4361
नयी दिल्ली, 19 मई (संवाददाता) चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक से फतेहपुरी तक तिरंगा यात्रा निकाली और भारतीय सैन्य बल के पराक्रम की प्रशंसा की। इस यात्रा में श्री खंडेलवाल के साथ जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्षद विकेश सेठी, श्री मनोज जिंदल और श्री कमल बागड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल भाटिया और श्री अरविंद गर्ग, पूर्व प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और पूर्व महापौर सरदार अवतार सिंह भी शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^