विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
खराब मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित
Zuber Ansari
India
01-Aug-2022 03:11 PM
3929
श्रीनगर 01 अगस्त (AGENCY) जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा सोमवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने हालांकि यह भी बताया कि बालटाल से आज सुबह दस बजे तक बर्फानी बाबा के हिमशिव लिंग रूप के दर्शन के लिए 140 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी तीर्थयात्री को दक्षिण कश्मीर के नुनवान पहलगाम आधार शिविर और चंदनवाड़ी और पंजतरणी के पड़ाव स्थलों से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि अब भी अमरनाथ के लिए जाने वाले कई मार्गों पर बारिश हो रही है और सड़कों में फिसलन बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने जब तक मौसम में सुधार नहीं हो जाता तब तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए पवित्र गुफा की ओर किसी भी पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। अधिकारियों ने कहा बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले मार्ग पर पूरी रातभर बारिश होती रही और अब भी मार्ग में तेज बूंदाबांदी हो रही है जिसके कारण रास्तों में फिसलन है। कश्मीर के मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं और उसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है। केन्द्रशासित प्रदेश में 30 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में रविवार शाम तक 2,94,046 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।...////...
«
जम्मू के रामबन में पुलिस चौकी पर संदिग्ध विस्फोटक हमला
राज्य
»
नये खतरों को खत्म करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करें: सिन्हा
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kharaab-mausam-ke-beech-amaranaath-yaatra-asthaayee-taur-par-sthagita
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/kharaab-mausam-ke-beech-amaranaath-yaatra-asthaayee-taur-par-sthagita
PAGETOP:
ERROR: