खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
27-Dec-2024 12:49 AM 4493
नयी दिल्ली 26 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, एक बेदाग निष्ठावान नेता और एक अद्वितीय कद के अर्थशास्त्री को खो दिया है, जिनकी नीतियों और विचारधारा ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। डॉ. मनमोहन सिंह को एक ईमानदार और उच्चकोटि के अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी आर्थिक उदारीकरण की नीति ने भारत को नए आर्थिक युग में प्रवेश कराया और करोड़ों भारतीयों की जिंदगी को बदल दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^