खरगे-प्रियंका ने वाहन दुर्घटना में सैनिकों की शहादत पर जताया शोक
24-Dec-2024 10:51 PM 6656
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन के खाई में गिरने से पांच जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने कहा,“जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन दुर्घटना में सेना के पांच बहादुर जवानों की शहादत की भयानक खबर से बहुत दुखी हूं। हमारे बहादुर सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। हम राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^