खौफनाक शुरुआत के बाद मुंबई ने बनाया 155 का चुनौतीपूर्ण स्कोर
21-Apr-2022 10:25 PM 2257
मुम्बई, 21 अप्रैल (AGENCY) मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को खौफनाक शुरुआत करने के बावजूद तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। तिलक ने 43 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 32 रन, ऋतिक शौकीन ने 25 गेंदों पर 25 रन और कीरोन पोलार्ड ने नौ गेंदों पर 14 रन बनाये। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को शून्य पर चलता कर दिया। डेवाल्ड ब्रेविस चार रन बनाकर तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौधरी का तीसरा शिकार बने। लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक बनाकर मुम्बई को संभाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^