खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता राज्य कार्मिकों को मिलेगा स्पेशल इन्क्रीमेंट
01-Jun-2023 09:23 PM 1847
जयपुर, 01 जून (संवाददाता) अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य कार्मिकों को स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कार्मिकों को खेलों में प्रोत्साहन मिलेगा। गत एक अप्रैल एवं इसके पश्चात् पात्र कार्मिकों को स्पेशल इन्क्रीमेंट के लिए खेल आयोजन के पूर्णता की दिनांक से छह माह की अवधि में आवेदन करना होगा। कार्मिकों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन (पदक जीतने) करने पर क्रमशः 1 एवं 2 स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर दिए जाएंगे। कार्मिक को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 5 स्पेशल इन्क्रीमेंट ही मिलेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^