खेलों का महत्व हमारे देश में आदिकाल से है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21-Feb-2024 12:00 AM 745

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेलों का महत्व हमारे देश में आदिकाल से है। भगवान श्रीराम और अर्जुन का विवाह स्वंयवर के माध्यम से हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के खिलाड़ी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक खेलों में बड़ी संख्या में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 2036 के ओलंपिक खेलों की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश एवं विदेश में प्रदेश का मान- सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "पंख" खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन बंसल न्यूज द्वारा किया गया ।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^