खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘हल्ला भईल बा’ रिलीज
15-Feb-2025 01:37 PM 8439
मुंबई, 15 फरवरी (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा’आज मेकर्स ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज कर दिया है। फिल्म 'डंस' का गीत ‘हल्ला भईल बा’ को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने गाया है। इस गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा और कम्पोज किया है। इस गाने को रामदेवन ने कोरियोग्राफर किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अहाना शर्मा नजर आ रही है।स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म डंस का निर्माण सुधीर सिंह किया।इस फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। संगीतकार कृष्ण बेदर्दी,आर्यन पॉटर, गीतकार प्यारे लाल कवि, कृष्ण बेदर्दी और शेखर मधुर, डीओपी श्रवण नतरंजन और कोरियोग्राफर राम देवन हैं। फिल्म डंस में खेसारी लाल यादव के अलावा शाहवर अली, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, श्रद्धा नवल, जे नीलम, प्रेम दुबे, जे पी सिंह, गौरी शंकर, माही खान, चाहत और आर्यन बाबू भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^