किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सुधीर
05-Oct-2021 06:20 PM 4645
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (AGENCY) अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके दिल्ली के सुधीर सक्सेना इटली में होने वाली विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इटली के वेनिस शहर में 15 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के कुल 30 मुक्केबाज भाग लेंगे और अपने-अपने भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश के सभी मुक्केबाजों को बधाई दी है। वहीं सुधीर को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी मिलने से उनके घर में खुशी का माहौल है। सुधीर को पूरा विश्वास है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर लेकर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^