किस किस को प्यार करूं 2 में काम करेंगे कपिल शर्मा!
28-Aug-2024 07:33 PM 3786
मुंबई, 28 अगस्त (संवाददाता) जानेमाने हास्य कलाकार कपिल शर्मा,किस किस को प्यार करूं 2 में काम करते नजर आ सकते हैं।कपिल शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म किस किस को प्यार करूं से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। चर्चा है कि निर्माता रतन जैन और अब्बास मस्तान किस किस को प्यार करूं का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में कपिल शर्मा काम करते नजर आ सकते हैं। इस साल के अंत से शूटिंग शुरू हो सकती है।किस किस को प्यार करूं 2 को अनुकल्प गोस्वामी निर्देशित करेंगे। अब्बास मस्तान फिल्म की क्रिएटिव साइड संभालेंगे। पहले पार्ट की तरह ही कई अभिनेत्री इसका हिस्सा होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^